फीफा वर्ल्डकप में आज 23 नवंबर 2022 को होने वाले चार फुटबॉल मैच लिस्ट क़तर में टाइम और schedule
विश्व कप में आज मोरक्को का सामना क्रोएशिया, जर्मनी का सामना जापान, स्पेन का सामना कोस्ट रिका और देर रात बेल्जियम का सामना कनाडा से होगा। जर्मनी और स्पेन की टीम पर सभी की निगाहें रहेंगी।
फीफा विश्व कप 2022 का आज चार दिन हो चुके है। चौथे दिन भी इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले जाएंगे। आज ग्रुप-एफ और ग्रुप-ई की टीमें एक्शन में होंगी। पहला मैच मोरक्को और क्रोएशिया के बीच होगा। इसके बाद जर्मनी का सामना जापान से है। ग्रुप ई के तीसरे मैच में स्पेन के सामने कोस्ट रिका की चुनौती होगी। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला बेल्जियम और कनाडा के बीच है।
पिछले विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली क्रोएशिया की टीम मोरक्को के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। ग्रुप एफ में इन दो टीमों के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीम हैं। ये दोनों टीमें भी शाम के समय आपस में भिड़ेंगी।
जर्मनी को थॉमस मुलर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
थॉमस मुलर टीम के अनुभवी उपयोगी फॉरवर्ड हैं। 33 वर्षीय मुलर का यह आखिरी विश्वकप हो सकता है इसलिए वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे। गोल करने की जिम्मेदारी मुलर पर भी रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 423 मैचों में 139 गोल किए हैं। वह बायर्न म्यूनिख क्लब के लिए भी खेलते हैं। वहीं, जापान के अनुभवी मिडफील्डर यूतो नागाटोमो राष्ट्रीय टीम के लिए 138 मैच खेल चुके हैं। 36 वर्षीय जापान के खिलाफ जर्मनी के आक्रामक अंदाज में खेलने के आसार हैं और ऐसे में उनके कंधों पर जर्मनी के स्ट्राइकरों को रोकने की चुनौती रहेगी।
केविन डि बून के दम पर जीत चाहेगा बेल्जियम
केविन डि बून बेल्जियम के उपयोगी मिडफील्डर हैं। वह गोल करने में मदद करते हैं और साथ ही गोल दागने में पीछे भी नहीं रहते हैं। वह बेल्जियम के लिए 94 मैचों में 25 गोल कर चुके हैं। वहीं, कनाडा की टीम अलफांसो डेविस से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वह जनवरी के बाद से स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ महीने मैदान पर नहीं उतरे थे। जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले विंगर अलफांसो अपनी राष्ट्रीय टीम के उपयोगी खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें टीम में जगह मिली है। वह कनाडा के लिए 34 मैचों में 12 गोल कर चुके हैं।
अल्वारो मोराटा पर स्पेन की उम्मीदें
अल्वारो मोराटा कई मौकों पर स्पेन को जीत दिला चुके हैं। वह स्पेन के लिए 57 मैचों में 27 गोल कर चुके हैं। कोटा रिका के खिलाफ उन पर गोल करने का अधिक दारोमदार रहेगा। वहीं, कोस्टा रिका की टीम केलोर नेवास के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी। यह गोलकीपर शानदार लय में है। इस टीम को अगर अगले दौर में जगह बनानी है तो नेवास को अपने किले की रक्षा करनी होगी। उनका नाम शीर्ष गोलकीपरों में शामिल हैं। वह पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेलते हैं।
.jpg)